Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डॉ. अल्का झारिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, नीट पीजी में हासिल की सफलता..पीजीआईएमएस रोहतक में एमडी कोर्स के लिए हुआ चयन, वर्तमान में पीएचसी बिछिया में दे रही हैं सेवाएं

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले के बिछिया क्षेत्र में पदस्थ चिकित्सक डॉ. अल्का झारिया ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष आयोजित नीट पीजी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद उनका चयन एमडी कोर्स के लिए प्रतिष्ठित पीजीआईएमएस रोहतक, हरियाणा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. अल्का झारिया, सेवानिवृत्त निरीक्षक एस.के. झारिया की पुत्री हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा से प्राप्त की। इसके पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

वर्तमान में डॉ. अल्का झरिया शहपुरा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बिछिया में चिकित्सकीय सेवाएं दे रही हैं। शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं के दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे और नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद उनका चयन एमडी पाठ्यक्रम के लिए पीजीआईएमएस रोहतक, हरियाणा में हुआ है।

डॉ. अल्का झरिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों और चिकित्सा क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.