डिंडौरी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहपुरा के रानी वीरांगना दुर्गावती स्टेडियम में नारायणी महिला संगठन द्वारा दो दिवसीय गरबा नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गरबा की मनमोहक धुनों पर प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। पूरे स्टेडियम में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल बना रहा। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट ने आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
नवरात्र की धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। साथ ही महिलाओं की सहभागिता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी सामने आया। गरबा नाइट ने क्षेत्रवासियों को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंग दिया।








