Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, एसडीएम ने जारी किया आदेश

Kashi Agrawal

डिंडोरी।स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने तथा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी ने पटवारी श्री रविराज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, नायब तहसीलदार अमरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है। पटवारी श्री चौहान ग्राम भैंसवाही पटवारी हल्का नंबर 77 राजस्व निरीक्षक मंडल सक्का में पदस्थ थे।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के आवासीय भूखंडों का अभिलेख तैयार कर अधिकार अभिलेख एवं रजिस्ट्री वितरित किए जाने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। संबंधित हल्के में भौतिक सत्यापन, सर्वेक्षण तथा स्वामित्व योजना के आवेदन एवं रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण नहीं किया गया था। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान ई-केवाईसी की प्रगति तथा हल्के से बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने के कारण शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही सामने आई।

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत जारी आदेश में पटवारी श्री रविराज चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय डिण्डौरी निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.