Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति गठित, शहपुरा से डॉ. श्वेता जैन को मिली जगह

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले में नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने 23 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर समिति में जनप्रतिनिधियों एवं गैरशासकीय सदस्यों को शामिल किया है।

जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट समिति की अध्यक्ष होंगी। वहीं विधानसभा क्षेत्र 104 डिंडौरी एवं विधानसभा क्षेत्र 103 शहपुरा के विधायक समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा नगर परिषद डिंडौरी एवं नगर परिषद शहपुरा के अध्यक्षों को भी समिति में शामिल किया गया है।

समिति में गैरशासकीय सदस्यों के रूप में डिंडौरी की सुशीला मार्को, अनूप गुप्ता तथा शहपुरा वार्ड क्रमांक 07 निवासी डॉक्टर श्वेता जैन को शामिल किया गया है। डॉक्टर श्वेता जैन को समिति में जगह मिलने से शहपुरा को भी जिला स्तरीय निगरानी व्यवस्था में प्रतिनिधित्व मिला है।

समिति में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद डिंडौरी एवं शहपुरा को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। समिति के माध्यम से जिले के नगरीय निकायों में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.