Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

दो साल से लंबित सर्वेयरों का मानदेय, आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी,कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले में कार्यरत लोकल यूथ राजस्व सर्वेयरों के मानदेय भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित होने के कारण सर्वेयरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2024 से वर्तमान तक किए गए सर्वेक्षण कार्यों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने पर सर्वेयरों ने नाराजगी जताते हुए लंबित राशि का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। इसी संबंध में मंगलवार को कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से जिले के समस्त लोकल यूथ राजस्व सर्वेयरों के लंबित मानदेय भुगतान की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और बकाया राशि जल्द जारी कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लोकल यूथ महासंघ के अंतर्गत कार्यरत सर्वेयरों ने शासन के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षण कार्य पूरी ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ किए हैं। सर्वेयरों ने निर्धारित समय-सीमा में अपने कार्यों को पूरा कर दिया, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बावजूद उन्हें अब तक पारिश्रमिक नहीं मिल पाया है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति निर्मित हो रही है।

सर्वेयरों का कहना है कि उन्होंने शासन के निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन किया और निर्धारित समय पर सर्वेक्षण संबंधी कार्य पूरे किए। इसके बावजूद मेहनत का भुगतान नहीं मिलना उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दैनिक आवश्यकताओं और घरेलू खर्चों की पूर्ति के लिए उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में डिंडौरी जिले की तीनों तहसीलों डिंडौरी, शहपुरा और बजाग में कार्यरत सभी सर्वेयरों के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया गया है। सर्वेयरों ने मांग की है कि वर्ष 2024 से अब तक के बकाया मानदेय की स्थिति की जांच कर भुगतान में हो रही देरी के कारणों का पता लगाया जाए तथा जिम्मेदार स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबित पारिश्रमिक का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि सर्वेयरों को राहत मिल सके। ज्ञापन में दीपावली त्योहार से पूर्व सभी पात्र सर्वेयरों का बकाया मानदेय जारी करने की विशेष मांग की गई है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.