Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

औचक निरीक्षण में विधायक को मिली गंदगी, सीएमओ को लगाई फटकार, सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल कार्य विभाजन

Kashi Agrawal

डिंडौरी।नगर परिषद शहपुरा की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को विधायक ने नगर परिषद के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह गंदगी का अंबार देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने भी शिकायत करते हुए बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान जमीनी हकीकत सामने आने पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में तत्काल बैठक कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्य विभाजन के निर्देश दिए गए।

नई व्यवस्था के तहत नगर परिषद के सभी 15 वार्डों में दो-दो सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही संबंधित वार्डों में सफाई कार्य की निगरानी और जवाबदेही उसी वार्ड के पार्षदों को सौंपी गई है, ताकि सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हो सके और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जा सके।

विधायक की इस पहल से नगरवासियों में उम्मीद जगी है कि अब शहपुरा की बदहाल सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। हालांकि, असली परीक्षा इस व्यवस्था के नियमित क्रियान्वयन और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होने से होगी। अब देखना होगा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता से नगर को गंदगी से कितनी जल्द निजात मिलती है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.