शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने का प्रस्ताव, कलेक्टर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश
डिंडौरी।मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति के संबंध में जिला कलेक्टर डिंडौरी को पत्र लिखकर राहुल रैकवार को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की है।
20 अक्टूबर 2026 को मंडला से जारी पत्र में सांसद डॉ. कुलस्ते ने उल्लेख किया है कि राहुल रैकवार पिता वाला प्रसाद रैकवार, निवासी वार्ड क्रमांक 10 शहपुरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की जाती है। उन्होंने कलेक्टर से इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आदेश जारी करने का अनुरोध किया है।सांसद द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा को भी आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए भेजी गई है।सांसद की इस अनुशंसा के बाद अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर रहेगी।









