Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नागपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर परिजनों ने किया चक्का जाम

Kashi Agrawal

डिंडोरी। कोड़िया निवासी महेश यादव (25 वर्ष), पिता नूतन यादव की नागपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह डिंडोरी-अमरकंटक मार्ग पर खरगहना में चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, महेश यादव करीब एक माह पहले मजदूरी करने नागपुर गया था। बताया जा रहा है कि उसकी किसी बिल्डिंग से गिरने के कारण मौत हुई है। हालांकि, परिजन इस दावे पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।बताया गया कि मंगलवार सुबह मृतक का शव गांव पहुंचने के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण सुबह करीब 10 बजे डिंडोरी-अमरकंटक मार्ग पर धरने पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही गाड़ासरई पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।फिलहाल मार्ग पर यातायात प्रभावित है। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.