Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में लक्ष्मी पूजन, गौ पूजन, हवन एवं सहभोज का आयोजन

Kashi Agrawal

डिंडोरी।दीपावली के पावन पर्व पर जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ लक्ष्मी पूजन, गौ पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख एवं मेरठ से पधारे **राजकुमार मटाले जी** विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके सान्निध्य में विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर गौ पूजन कर गौमाता की आराधना की गई। उपस्थित जनों ने मां लक्ष्मी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में रामकृष्ण सोनी प्रांत प्रमुख पर्यावरण गतिविधि, मनोहर लाल साहू अध्यक्ष, डॉ. सुनीलकांत बाजपेयी सचिव, डॉ. श्रीकृष्ण बिलैया कोषाध्यक्ष, झाम सिंह प्रबंधक, जनपद पंचायत शहपुरा अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. अमित जैन, अजमेर सिंह टेकाम, श्याम सिंह बनवाले प्रकल्प प्रमुख, सदस्य श्रीमती सोनवती कुशराम एवं रवि सिंह उपस्थित रहे।

इसके साथ ही गौशाला समिति अध्यक्ष रमेश शरण गुरुदेव, उपाध्यक्ष एवं सचिव प्रकाश झारिया, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सदस्य श्रीमती वर्षा मिश्रा एवं देवसिंह सैयाम, कृषि समिति सदस्य सोनशाह कुशराम एवं अजमेर सिंह टेकाम, कौशल विकास समिति संयोजक सतीश चौबे, पूरन सिंह वरकड़े सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का वातावरण देखने को मिला।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.