Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बिलगांव में 15मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी कर्मा जयंती, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

Kashi Agrawal

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं के शामिल होने की बनी रूपरेखा

डिण्डौरी।जिले के शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलगांव में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 15मार्च को कर्मा जयंती का पर्व पूरे हर्षोल्लास, भव्यता और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में ग्राम बिलगांव में समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मा जयंती के अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, ताकि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। इसके साथ ही समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में साहू समाज के बाहुल्य गांवों करौंदी, बरगांव, अमठेरा, बिलगांव, घुंडीसरई, कंचनपुर, बांकी और शहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से स्वजातीय बंधुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि कर्मा जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कर्मा जयंती को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन, सामाजिक सम्मान समारोह और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से उत्सव को विशेष रूप से मनाने की रूपरेखा भी तय की गई।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.