Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में एक माह में ही टूटी नाली की क्रॉसिंग, वार्ड 07 में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के नगर परिषद शहपुरा के वार्ड क्रमांक 07 में आर के ट्रेडर्स ठेकेदार द्वारा बनाई गई नाली और उसके ऊपर बनी क्रॉसिंग निर्माण के महज एक माह बाद ही टूट गई है। हालात यह हैं कि क्रॉसिंग का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और सीमेंट कंक्रीट उखड़कर अलग हो गया है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा नाली और क्रॉसिंग का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ ही समय में क्रॉसिंग टूटने लगी। अब स्थिति यह है कि नाली के ऊपर बनाई गई क्रॉसिंग का बड़ा हिस्सा धंस गया है और आसपास का मटेरियल भी बिखर गया है।रहवासियों के अनुसार निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने की वजह से यह स्थिति बनी है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए और नाली व क्रॉसिंग का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.