Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

महिला को नहीं मिल रहा संबल योजना का लाभ कार्यालयों के चक्कर काटने मजबूर महिला

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जनपद मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमडीह के पोषक ग्राम सारस डोली रैयत निवासी महिला ने संबल योजना का लाभ प्रदान कराने की मांग से संबंधित आवेदन कलेक्टर कार्यालय में दिया है। आवेदन में हरियारो बाई पति जयसिंह ने लेख किया कि मेरे पति की मृत्यु 03 फरवरी 2025 को हो गई है। मेरे द्वारा संबल योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सभी दस्तावेज लेकर ग्राम पंचायत कोसमघाट में कई बार जाकर जमा किए, परन्तु ग्राम पंचायत द्वारा जनपद पंचायत मेंहदवानी में जाने के लिये कहा जाता रहा। जिसके चलते मेरे द्वारा कई बार जनपद पंचायत मेंहदवानी का चक्कर लगाया गया, किंतु कई बार चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद जनसुनवाई में 6 मई 2025 को आवेदन प्रस्तुत किया गया था।

जिसके चलते अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा सभी दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा द्वारा 23 सितंबर 2025 को जनपद पंचायत मेंहदवानी को संबल योजना का मुझे लाभ दिलाये का आदेश भी पारित किया गया। जिसके बाद मेरे द्वारा पुनः आदेश की सत्यापित कॉपी एवं सभी दस्तावेज 6 अक्टूबर 2025 को जनपद पंचायत मेंहदवानी में प्रस्तुत किया गया, परन्तु आज तक शासन द्वारा संबल योजना का लाभ प्रदान नहीं किया गया है। महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि उक्त मामले की जांच कराकर संबल योजना का लाभ उसे दिलाया

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.