Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा के गपैया गांव में तेंदुए की खाल बरामद, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Kashi Agrawal

डिंडौरी।वन परिक्षेत्र शहपुरा सामान्य के अंतर्गत वन विभाग ने वन्यजीव अपराध के मामले में कार्रवाई करते हुए ग्राम गपैया से तेंदुए की खाल बरामद की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीट सिल्ठार के ग्राम गपैया में दबिश दी गई, जहां से तेंदुए की खाल बरामद की गई।

मामले में वन विभाग ने करीब 70 वर्षीय नन्हू पिता मोतीलाल, निवासी ग्राम गपैया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तेंदुए की खाल मिलने के बाद विभाग ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की है।वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तेंदुए की खाल आरोपी के पास कहां से आई और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.