Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

राजनीतिक संरक्षण में शहपुरा में शासकीय भूमि मे बन रहा पीएम आवास,एसडीएम,सीएमओ से हुई मामले की शिकायत

Kashi Agrawal

डिण्डौरी-जिले की नगर परिषद शहपुरा के वार्ड क्रमांक 15 स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर पीएम आवास का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वार्डवासियों द्वारा एसडीएम शहपुरा सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है।यदि मामले की गम्भीरता पूर्वक जांच होती है तो उपरोक्त पीएम आवास स्वीक्रति में गम्भीर खामिया सामने आऐगी।

यह है मामला

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि खसरा नंबर 641 की भूमि, जो सार्वजनिक उपयोग एवं आदिवासी बनवासी समाज के लिए आरक्षित बताई गई है, पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उक्त भूमि पर पहले से लगभग 50 आदिवासी परिवार निवासरत हैं तथा कुछ हिस्सा सार्वजनिक निस्तार के लिए सुरक्षित रखा गया था।आरोप है कि आकाश लोधी पिता रामस्वरूप लोधी के नाम वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया गया था, लेकिन निर्धारित स्थान पर निर्माण नहीं किया गया। इसके बजाय शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण शुरू कर दिया गया है।आवेदन में यह भी बताया गया है कि नगर परिषद द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए तथा शासकीय भूमि से कब्जा हटाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.