डिंडौरी। जनपद डिंडौरी अंतर्गत ग्राम चौरा माल के ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विगत दिवस कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया है। आवेदन में ग्रामीणों ने राशन वितरण करने वाले दुर्गा आजीविका स्व सहायता समूह की विक्रेता नरवदिया को तत्काल हटाया जाने की गुहार लगाई है। आवेदन में ग्रामीणों ने बतलाया कि दुर्गा आजीविका स्व सहायता समूह द्वारा उचित मूल्य दुकान विक्रेता नरबदिया बाई के द्वारा संचालित की जा रही है। आरोप लगाया गया कि नरबदिया बाई द्वारा जब से राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है, तब से हितग्राहियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आरोप है कि नरवरिया बाई के द्वारा राशन देने के लिए हर महीने फिंगर लगवा लेती है, लेकिन राशन नहीं दिया जाता है। ग्रामीणों ने बतलाया कि हम लोग दूसरे महीने में राशन के लिए जाते है तो नबदिया बाई के द्वारा बोल दिया जाता राशन दे दिया गया है और भगा दिया जाता है। जबकि शासन का नियम है कि फिंगर लगवाने के बाद राशन तत्काल दिया जाना है, लेकिन नरबदिया बाई एक महीने पहले फिंगर लगवा लेती है, और उसके बाद फिर से फिंगर लगवाकर कहती है कि तुम लोग राशन ले चुके हो। राशन तुमको नहीं मिलेगा। ग्रामवासियों ने मांग की है कि दुर्गा स्व सहायता समूह की विक्रेता नरबदिया बाई की तत्काल हटाया जाए एवं ग्रामीणों को मुड़िया खुर्द की राशन दुकान से राशन हितग्राहियों उपलब्ध कराया जाए।








