Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जल जीवन मिशन परियोजना कार्य में बिना सूचना ब्लास्टिंग, ढोंढ़ा गांव में दहशत

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जल जीवन मिशन के तहत ढोंढ़ा गांव के पास बिलगढ़ा बांध क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान की जा रही भारी ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना निर्माण एजेंसी द्वारा विस्फोट किए जा रहे हैं, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक ब्लास्टिंग के दौरान खेतों की ओर जा रहे लोगों को अचानक रोक दिया गया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी। लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष हुई ब्लास्टिंग से कई घरों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, और अब फिर से विस्फोट शुरू होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।₹364 करोड़ की इस परियोजना से 316 गांवों को लाभ मिलना प्रस्तावित है, लेकिन ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि विकास जरूरी है, पर जान जोखिम में डालकर नहीं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप, ब्लास्टिंग पर नियंत्रण और सुरक्षा प्रोटोकॉल के सख्त पालन की मांग की है।

इनका कहना है..

“पिछली बार की ब्लास्टिंग से हमारे घरों में दरारें आ गई थीं। इस बार बिना बताए फिर धमाके किए जा रहे हैं, इससे गांव के लोग डरे हुए हैं।”बिहारी लाल साहू, स्थानीय निवासी

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.