Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को उमरिया किसान संघ का समर्थन

Kashi Agrawal

डिंडोरी।उमरिया जिला भारतीय किसान संघ ने डिंडोरी जिले के शहपुरा में भारतीय किसान संघ के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं किसान आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। संगठन ने कहा कि किसानों की मूलभूत समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता चिंता का विषय है।

ज्ञात हो कि आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के किसान बिजली, पानी, खाद और बीज जैसी बुनियादी मांगों को लेकर 29 दिसंबर 2025 से वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम, शहपुरा में विशाल रैली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आंदोलन के चौथे दिन 1 जनवरी 2026 से किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर नए वर्ष का स्वागत किया।उमरिया जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार किसानों को केवल वोट बैंक समझना बंद करे। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाएं कागज़ों तक सीमित रह गई हैं और अधिकारी केवल वेतन तक सीमित जिम्मेदारी निभा रहे हैं।भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.