Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

युवा मोर्चा ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

Kashi Agrawal

डिंडोरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला डिंडोरी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के निर्देशन एवं प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह परस्ते के मार्गदर्शन में शहपुरा स्थित शहीद स्मारक पर स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर  चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रप्रेम, साहस और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंडित ज्ञान त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, त्याग और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा आजाद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन दास चक्रवर्ती, युवा मोर्चा जिला महामंत्री हरिहरन रजक, मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता, सत्यम मानिकपुरी, नीरज राजपूत, आदित्य राज गुप्ता, ईशान पाठक, हिमांशु अग्रवाल, रविश साहू, साहिल साहू, मुदित गुप्ता एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री अरुण गुप्ता (गोलू) सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.