डिंडोरी। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री Nitin Nabin के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर उनके नवीन आवास, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित निवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर विधायक ने केंद्रीय मंत्री नितिन नवीन के स्वस्थ, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सफलता प्राप्त करने की शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का संगठन और शासन में योगदान प्रेरणादायी है तथा उनके नेतृत्व में पार्टी और राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिल रही है।गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई, जहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने भी केंद्रीय मंत्री को नए आवास के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।









