Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

AI ह्यूमनॉइड रोबोट बनाने वाले करौंदी निवासी युवा शिवम साहू के घर पहुंचे SDM

Kashi Agrawal

डिण्डौरी। शहपुरा विकासखंड के करौंदी गांव निवासी युवा इनोवेटर शिवम साहू द्वारा घर के एक कमरे में एआई लैब स्थापित कर ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार किए जाने संबंधी खबर मीडिया में प्रसारित और प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शहपुरा एसडीएम आईएएस ऐश्वर्य वर्मा और तहसीलदार आर.पी. मार्को सोमवार को शिवम के घर पहुंचे और उनके द्वारा विकसित एआई ह्यूमनॉइड रोबोट तथा होम लैब का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने रोबोट की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और शिवम से इसके निर्माण, तकनीकी विशेषताओं तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सीमित संसाधनों में किए गए इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने शिवम को शासन की नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि उनके शोध और तकनीकी प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन स्तर पर हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

युवा इनोवेटर शिवम साहू ने अधिकारियों को अपने एआई ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य ऐसी स्वदेशी एआई तकनीक विकसित करना है, जिसका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में किया जा सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

करौंदी जैसे छोटे से गांव से निकलकर एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में किया जा रहा यह नवाचार अब प्रशासन का भी ध्यान आकर्षित कर रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ऐसे युवाओं को समय पर संसाधन और संस्थागत सहयोग मिले तो वे जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.