Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

अचानकमार टाइगर रिजर्व की वृद्ध बाघिन डिंडौरी वनमंडल में कर रही विचरण

Kashi Agrawal

डिंडौरी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व की एक वृद्ध बाघिन इन दिनों डिंडौरी वनमंडल क्षेत्र में विचरण करती देखी जा रही है। वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बाघिन पिछले कई महीनों से पूर्व करंजिया परिक्षेत्र में सक्रिय है और उसे वन क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरों में भी कैद किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उपसंचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व से हुई चर्चा के आधार पर बाघिन की उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। साथ ही यह पुष्टि भी की गई है कि उक्त बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व की ही है।वन विभाग लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। क्षेत्रीय वन अमला ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दे रहा है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.