Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शुभारंभ की चमक में छिपा मौत का खतरा, अव्यवस्थित विद्युत पोल से फिर हुआ हादसा

Kashi Agrawal

शहीद स्मारक क्रॉसिंग के पास फिर हुआ हादसा, वाहन टकराने से लोगों में आक्रोश

डिंडौरी। नगर पंचायत शहपुरा के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर निर्माण, विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य पूरा होने के बाद भी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से शहीद स्मारक क्रॉसिंग के पास लगाया गया विद्युत पोल लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है। इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग द्वारा समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

पहले भी हो चुका है हादसा, फिर दोहराई गई घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर लगाए गए विद्युत पोल से कुछ दिन पूर्व भी एक वाहन टकरा गया था, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में विभाग द्वारा नया पोल स्थापित कर दिया गया, लेकिन उसकी स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं किया गया। परिणामस्वरूप बुधवार को एक बार फिर एक वाहन पोल से टकरा गया और हादसा होते-होते टल गया।

स्ट्रीट लाइट शुभारंभ के अगले ही दिन हुआ हादसा

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदों एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में डिवाइडर पर स्थापित स्ट्रीट लाइटों का विधिवत शुभारंभ किया गया था। कार्यक्रम के दौरान नगर सौंदर्यीकरण और यातायात सुविधा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन उसी मार्ग पर स्थित अव्यवस्थित विद्युत पोल की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते पोल की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दिनभर भारी वाहनों एवं दोपहिया वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच अथवा असुरक्षित ढंग से स्थापित पोल यातायात के लिए खतरा बना हुआ है।

जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ रहा खतरा

लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद नगर पंचायत, विद्युत विभाग एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है। नागरिकों ने मांग की है कि दुर्घटना संभावित इस स्थल का तत्काल निरीक्षण कर पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.