Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

पुताई व साफ-सफाई में अनियमितता पर सख्ती, पर्यवेक्षक को नोटिस जारी

Kashi Agrawal

डिंडोरी।महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पुताई एवं साफ-सफाई कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने सख्त रुख अपनाया है।

परियोजना शहपुरा के सेक्टर मानिकपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र लालपुर दादर टोला एवं लालपुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राशि जारी होने के बावजूद पुताई एवं साफ-सफाई का कार्य नहीं कराया गया है। साथ ही केंद्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा संबंधित पर्यवेक्षक को भी मामले की समुचित जानकारी नहीं थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ द्वारा पर्यवेक्षक लक्ष्मी शिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में, जहां पुताई एवं साफ-सफाई हेतु राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, वहां शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.