Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा पुलिस सहित नगर परिषद नगर के स्टेडियम में शराबखोरी रोकने में नाकाम, खेलप्रेमी परेशान

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा नगर के रानी दुर्गावती स्टेडियम का हाल इन दिनों बद से बदतर होता जा रहा है। मैदान में जगह-जगह शराब की खाली बोतलें, गिलास और गंदगी फैली हुई दिखाई दे रही है, जिससे खेलप्रेमी और स्थानीय नागरिक बेहद नाराज़ हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही स्टेडियम शराबखोरों का अड्डा बन जाता है। खुलेआम नशाखोरी और हुड़दंग के बावजूद पुलिस और नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह मौन है। सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह ठप दिखाई दे रही है।

 

खेल गतिविधियों के लिए बनाए गए इस स्टेडियम में अब खिलाड़ी अभ्यास करने से कतराने लगे हैं। आसपास के बच्चों और युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम परिसर में नियमित गश्त की जाए, शराबखोरी पर सख्त कार्रवाई हो और परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल सके और स्टेडियम पुनः अपने उद्देश्य के अनुरूप उपयोग में आ सके।

 

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.