Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मानसिक प्रताड़ना और अनुचित दबाव का आरोप लगाकर शहपुरा नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने दिया इस्तीफा

Kashi Agrawal

डिंडौरी। नगर परिषद शाहपुरा के उपाध्यक्ष मुकेश साहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, डिंडौरी को संबोधित त्यागपत्र में मानसिक प्रताड़ना, अनुचित दबाव एवं असहनीय परिस्थितियों का हवाला देते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया है। त्यागपत्र 15 जुलाई 2026 को सौंपा गया है।

पत्र में मुकेश साहू ने लिखा है कि वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्होंने हमेशा पार्टी अनुशासन तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके बावजूद पिछले कुछ समय से पार्टी संगठन के कुछ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन पर नियमों एवं नैतिकता के विरुद्ध कार्य करने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा था।

त्यागपत्र के अनुसार, ऐसे निर्देशों का विरोध करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया तथा राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि नियम विरुद्ध निर्देशों का पालन नहीं करने वाले नगर परिषद शाहपुरा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी डराया-धमकाया जा रहा है।

मुकेश साहू ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ पार्षदों एवं पार्टी नेताओं की व्यक्तिगत स्वार्थ एवं राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारण उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचा जा रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों, जैसे निजी वाहन से निःशुल्क पेयजल वितरण, में लगातार बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं।इन्हीं परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने नगर परिषद शाहपुरा के उपाध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष से पत्र में वर्णित सभी आरोपों एवं तथ्यों की निष्पक्ष एवं गोपनीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।

(नोट: यह समाचार मुकेश साहू द्वारा प्रस्तुत त्यागपत्र में किए गए दावों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.