Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

दशहरा महोत्सव को लेकर शहपुरा में पुलिस व बलों ने निकाला फ्लैग मार्च — मुख्य मार्गों पर दिखा सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त

Kashi Agrawal

डिंडोरी। आगामी दशहरा महोत्सव के मद्देनज़र नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार की शाम शहपुरा नगर के मुख्य मार्गों पर पुलिस और विशेष बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।एसडीओपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक, बस स्टैंड रोड और मंदिर मार्गों पर भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

दशहरा महोत्सव के दौरान नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में रावण दहन और चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे आयोजन स्थल एवं मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.