Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ ने विजयादशमी पर्व पर शहपुरा में निकाला ऐतिहासिक पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Kashi Agrawal

डिंडोरी। विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड शहपुरा द्वारा भव्य रूप से विजयादशमी पर्व मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवक परंपरागत गणवेश में एकत्रित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन और शस्त्र पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक पंकज पांडे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। पूज्य डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित यह संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक हर परिस्थिति में समाज सेवा के लिए तत्पर रहते हैं — चाहे वह आपदा राहत कार्य हो या कोविड जैसी महामारी।

संबोधन के पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला गया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

संपूर्ण नगर भ्रमण के उपरांत रानी दुर्गावती स्टेडियम में कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन में स्वयंसेवकों में गजब का उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.