Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : शिकार के प्रयास में प्रयुक्त करेंट वायर, जंगली सूअर का कटा सिर एवं अन्य सामग्री जब्त, आरोपी जेल भेजा गया

Kashi Agrawal

डिंडोरी। वन अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए वन विभाग डिंडोरी द्वारा शिकार के एक गंभीर मामले में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 15 दिवस की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वन मंडल अधिकारी, डिंडोरी सामान्य, श्री अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वन मंडल अधिकारी, डिंडोरी, श्री सुरेंद्र सिंह जाटव के निर्देशन में वन अपराधों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा शिकार के प्रयोजन से लगाए गए करेंट प्रवाहित जी.आई. वायर को जब्त करते हुए आरोपी दरबार सिंह मरकाम उर्फ चंद्र सिंह मरकाम, उम्र 56 वर्ष, निवासी कूई माल, थाना शाहपुर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गई।आरोपी के घर की तलाशी के दौरान वन अमले को एक जंगली सूअर का कटा हुआ सिर बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त मौके एवं आरोपी के कब्जे से जी.आई. वायर, वायर लगाने हेतु उपयोग में लाए जाने वाले बांस, तथा शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी जब्त की गई।वन विभाग द्वारा आरोपी को विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा 15 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा (ज्यूडिशियल रिमांड) स्वीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।इस पूरी कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अतुल सिंह बघेल, परिक्षेत्र सहायक श्री ईश्वर सिंह परस्ते, वनरक्षक श्री सुनील कोरी, श्री संजय मार्को, श्री मानसिंह मरावी, श्री उदय सिंह धुरवे, सुश्री अनीता धुरवे, सुश्री गीता पैंद्रो एवं श्री आलोक यादव का विशेष योगदान रहा।वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के शिकार अथवा शिकार के प्रयास से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोरतम कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को उपलब्ध कराएं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.