Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में जरा सी बारिश में सड़क पर बहा नालियों का गंदा पानी, सफाई व्यवस्था की खुली पोल

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जिले के शहपुरा में आज जरा सी बारिश होते ही नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई । जरा सी बारिश होते ही नगर के हृदय स्थल शहीद स्मारक के पास सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहने लगा, जिससे पूरे क्षेत्र में कीचड़ और बदबू फैल गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी जाम होकर सड़कों पर बहने लगता है। इस कारण न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है बल्कि दुकानदार और आसपास के रहवासी भी भारी दिक्कत झेल रहे हैं।

लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से तत्काल नालियों की सफाई करवाने और बारिश के दिनों में जलभराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.