Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

हरई में चोरी के बाद किराना व्यवसायी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हरई गांव में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उनकी हत्या कर दी। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान हरई निवासी किराना व्यवसायी ऊधोराम साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही विक्रमपुर चौकी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय ऊधोराम साहू घर में अकेले थे। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने चोरी के दौरान ही उनकी हत्या की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरी में कितना सामान ले जाया गया और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.