Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बम बम नाला के पास ट्राला-मोटरसाइकिल की भिड़ंत में चार की मौत

Kashi Agrawal

डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग में कोहनी देवरी के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई,हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्राला (भारी वाहन) ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।जानकारी अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथा गंभीर हालत में है, जिसे तत्काल शहपुराअस्पताल पहुंचाया गया है परन्तु उसकी भी मौत हो गई मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।मरने वालो में एक पुरुष,दो महिला सहित एक बच्ची शामिल है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.