डिंडौरी। शहपुरा नगर के शहीद स्मारक के समीप स्थापित विद्युत पोल को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम शहपुरा ने संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह वाहन क्रमांक RJ 09 GA 6529 सड़क से गुजरते समय शहीद स्मारक के पास लगे विद्युत पोल से टकरा गया था। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ समय के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शहपुरा ने संबंधित विभाग एवं पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।









