Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

गंभीर बीमार भाई की मौत के बाद शासकीय सहायता राशि से वंचित परिजन, बिजोरी सरपंच-सचिव पर लगा लापरवाही का आरोप,SDM कार्यालय में हुई शिकायत

Kashi Agrawal

डिंडोरी।जिले के शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायत बिजोरी माल के निवासी अनिल कुमार झारिया ने अपने बड़े भाई सुनील झारिया की मौत के बाद शासकीय संबल योजना के लाभ और आर्थिक सहायता राशि न मिलने की शिकायत की है। इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय दंडाधिकारी शहपुरा कार्यालय में आवेदन दे कार्रवाई की मांग की है।

अनिल कुमार झारिया ने बताया कि उनके भाई सुनील झारिया को गंभीर बीमारी होने पर 5 अगस्त 2025 को शासकीय अस्पताल शहपुरा में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर किया, लेकिन वहां तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

शिकायत में बताया गया कि पोर्टल पर पंजीयन होने के बावजूद 7 अगस्त 2025 को मृतक का नाम डिलीट कर दिया गया। इसके बाद जब उन्होंने रोज़गार सहायक राकेश झारिया और पंचायत सचिव मनोहर आमों से संपर्क किया तो उन्होंने सहयोग नहीं किया। यहां तक कि संबल योजना और अन्य शासकीय सहायता राशि के संबंध में भी कोई मार्गदर्शन नहीं दिया गया।परिजन का आरोप है कि सरपंच-सचिव की लापरवाही और धमकाने के कारण उन्हें अभी तक किसी प्रकार की शासकीय मदद नहीं मिल सकी है। जबकि पात्र होने के बावजूद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

पीड़ित परिवार ने एसडीएम शहपुरा से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मृतक के परिजनों को संबल योजना व अन्य शासकीय योजनाओं का शीघ्र लाभ दिलाया जाए।गौरतलब है कि यह खबर प्रशासनिक लापरवाही और गरीब परिवारों तक सरकारी योजनाओं के लाभ न पहुंचने की जमीनी हकीकत को उजागर करती है।

 

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.