Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडोरी में जिला विकास सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई व्यापक चर्चा

Kashi Agrawal

डिंडोरी।आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी की उपस्थिति मे आयोजित की गई, जिसमें जिले के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिले में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। साथ ही विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक शहपुरा श्री ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडोरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुदेश परस्ते, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज सिंह टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चमरू नेताम, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।बैठक में सभी ने डिंडोरी जिले के विकास को नई गति देने के लिए समन्वित प्रयासों का संकल्प लिया।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.