Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सेफ क्लिक 2.0 अभियान में डिंडोरी प्रदेश में प्रथम, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे को डीजीपी ने किया सम्मानित

Kashi Agrawal

डिंडोरी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक 2.0–सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन” साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान में डिंडोरी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे को शील्ड एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदेशव्यापी “सेफ क्लिक 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान” के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा सर्वोत्तम प्रदर्शन किया गया। उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी सामुदायिक सुरक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

पुलिस महानिदेशक ने पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे एवं उनकी पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डिंडोरी पुलिस की इस सफलता को साइबर अपराधों के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने और प्रभावी पुलिसिंग का परिणाम माना जा रहा है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.