Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में डिंडोरी पुलिस अव्वल—A ग्रेड के साथ प्रदेश में 12वां स्थान, बालाघाट जोन में मिला A ग्रेड

Kashi Agrawal

डिंडोरी।21 मार्च 2026 को लोक सेवा प्रबंधक विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा माह फरवरी 2026 की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की मासिक ग्रेडिंग जारी की गई, जिसमें जिला डिंडोरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के द्वितीय समूह में 12वां स्थान प्राप्त किया। वहीं बालाघाट जोन में डिंडोरी जिला ए ग्रेड प्राप्त किया है इस उपलब्धि में जिले को 85.66 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर डिंडोरी को ‘A’ ग्रेड हासिल हुआ। इस सफलता का श्रेय जिला पुलिस कप्तान श्रीमती वाहनी सिंह के नेतृत्व को दिया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा प्रभारी सउनि बृजेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त अधिकतम शिकायतों का संतोषजनक निराकरण किया गया। यही कारण है कि जिले को उच्च ग्रेड प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज वे शिकायतें, जिनमें शिकायतकर्ता थाना या चौकी स्तर की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होते, उन्हें पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तलब कर स्वयं सुना जाता है। इसके बाद शिकायत शाखा के माध्यम से नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए अधिकतम मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाता है।शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा द्वारा समय-समय पर जिले के अनुविभागीय अधिकारियों तथा थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मैदानी स्तर पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी भी पूरी गंभीरता से कार्य करते हुए शिकायतों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शिकायत शाखा प्रभारी सउनि बृजेश त्रिपाठी द्वारा सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ लिया जाता है। यही कारण है कि विगत चार वर्षों से जिला डिंडोरी (पुलिस विभाग) को प्रदेश स्तर पर सीएम हेल्पलाइन की मासिक ग्रेडिंग में लगातार उच्च स्थान प्राप्त हो रहा है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वे विशेष रूप से बधाई के पात्र है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.