Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नप उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने विशेष बैठक पर उठाए सवाल, नियम विरुद्ध एजेंडा जारी करने का लगाया आरोप

Kashi Agrawal

डिंडौरी। नगर परिषद शहपुरा की 5 जून 2026 को प्रस्तावित विशेष बैठक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परिषद के कई पार्षदों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा को ज्ञापन सौंपकर बैठक को नियम विरुद्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में पार्षदों ने आरोप लगाया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा विशेष बैठक का एजेंडा जारी किया गया, जबकि मध्यप्रदेश नगर पालिका (कामकाज संचालन) नियम 2005 की नियम-2 की उपधारा-2 के अनुसार परिषद की बैठक की सूचना बैठक तिथि के कम से कम तीन दिन पूर्व संबंधित पार्षदों को दी जानी चाहिए। पार्षदों का कहना है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना बैठक आयोजित की जा रही है, जो नियमों के विपरीत है।

पार्षदों ने एसडीएम से मामले की जांच कर नियम विरुद्ध जारी एजेंडे को निरस्त करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर कई पार्षदों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और प्रस्तावित विशेष बैठक नियमानुसार आयोजित होती है या नहीं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.