डिंडौरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर में पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) गणेश पांडे का स्थानांतरण कर उन्हें जनपद पंचायत शहपुरा जिला डिंडौरी भेजा गया है।जारी सूची के अनुसार गणेश पांडे को शाहपुरा जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने यह तबादला प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से किया है।
प्रदेश स्तर पर जारी इस तबादला सूची में कई जनपद पंचायतों के प्रभारी सीईओ एवं अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।गणेश पांडे के शाहपुरा आगमन से जनपद पंचायत में प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।











