Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कसा नदी में बही कार, तीनों सवारों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

Kashi Agrawal

डिंडोरी। शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्तरा के पास जबलपुर मार्ग पर स्थित कसा नदी के पुल पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुल पार करते समय तेज बहाव के कारण एक कार नदी में बह गई। कार में सवार तीनों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर तैरते हुए नदी किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कसा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। इसी दौरान कार चालक ने पुल पार करने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और नदी में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी तीनों लोग सुरक्षित हैं।

लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पुलों और रपटों पर पानी होने की स्थिति में उन्हें पार करने का जोखिम न उठाएं।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.