Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बिछिया में उफनाती महानदी पर बस चालक ने दिखाई लापरवाही, जान जोखिम में डालकर पार किया पुल

Kashi Agrawal

बिछिया में प्रशासन की अपील बेअसर, उफनाते पुल से गुजर गई यात्री बस

डिंडौरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। हालात को देखते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार लोगों से नदी-नालों और पुल-पुलियों पर पानी का बहाव अधिक होने की स्थिति में जोखिम न लेने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद शहपुरा-मंडला मार्ग पर बिछिया के पास महानदी के उफनाते पुल को एक बस चालक ने लापरवाहीपूर्वक पार कर दिया।

बारिश के कारण महानदी का जलस्तर बढ़ने से पुल पर पानी का तेज बहाव दिखाई दे रहा था। ऐसे हालात में बस का उफनते पुल से गुजरना गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि पानी का बहाव अचानक बढ़ जाता या बस का संतुलन बिगड़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि बस चालक ने प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा अपील और बारिश के दौरान नदी-पुलों पर सावधानी बरतने की हिदायत को नजरअंदाज करते हुए बस को पानी के बीच से निकाल दिया। बस के पुल पार करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उफनती महानदी के बीच से बस गुजरती नजर आ रही है।

लगातार बारिश के बीच जिले में कई नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बस जैसे बड़े यात्री वाहन द्वारा उफनते पुल को पार करना  चालक की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है, अब सवाल यह है कि उफनती नदी के पुल को पार करने वाली इस बस के खिलाफ जिम्मेदार विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी? प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सख्ती बरतना जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान लापरवाही के कारण किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.