Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बैठक में अचानक बेहोश हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जबलपुर में इलाज के दौरान मौत

Kashi Agrawal

डिंडोरी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अमरपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र समनापुर-1 की कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला बाई धुर्वे की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि सुशीला बाई पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर में आयोजित बैठक में शामिल हुई थीं। इसके बाद परियोजना कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।

बेहोशी की हालत में उन्हें डिंडोरी रेफर किया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए जबलपुर भेज दिया। जबलपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में शोक की लहर है। संघ सहित क्षेत्र की कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन पर समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, सर्वे, फोटो, पोषण संबंधी कार्य सहित विभिन्न विभागीय कार्यों का लगातार दबाव रहता है। बैठकों में भी लक्ष्य पूरा करने के लिए दबाव और कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में तनाव बना रहता है। उन्होंने कहा कि सुशीला बाई की मौत अत्यंत दुखद है और विभाग को कार्यकर्ताओं के कार्यभार एवं मानसिक दबाव पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.