Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

अधीक्षिका पर प्रताड़ित करने का आरोप,शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा की छात्राओं ने जनसुनवाई में दिया आवेदन

Kashi Agrawal

डिंडौरी। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा की छात्राओं ने अधीक्षिका पर सही ढंग से खाना नहीं देने एवं बचत राशि का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से जनसुनवाई में आवेदन दिया है।

आवेदन में छात्राओं ने लेख किया कि शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में पदस्थ अधीक्षिका द्वारा छात्राओं को न तो सही भोजन दिया जाता है और ना ही हमारी बचत राशि मिल रही है। छात्राओं ने बतलाया कि शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर खेल की विशिष्ट संस्था है, यहां हम खेलकर आगे बढ़ना चाहते है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि अधीक्षिका द्वारा उन्हें प्रताड़ित भी किया जाता है। छात्रावास में पानी की भी समस्या होती है। छात्राओं ने मांग की है कि खेल की जानकार को अधीक्षिका बनाया जाए जिससे हमें संतुलित आहार एवं सही लाभ मिल सके।

——————————–

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.