Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में शुभारंभ के कुछ ही दिन बाद हादसा: अव्यवस्थित विद्युत पोल से टकराया वाहन, पोल गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Kashi Agrawal

मुख्य मार्ग पर डिवाइडर में लगे पोल की स्थिति पर पहले भी उठ चुके थे सवाल, हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए प्रश्न

डिंडौरी। जिले के शहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य मार्ग के डिवाइडर पर लगाए गए विद्युत पोलों की अव्यवस्थित स्थापना एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। रविवार को एक वाहन सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे पोल जमीन पर गिर पड़ा। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर मौके से दूर भागे। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

गौरतलब है कि नगर परिषद द्वारा हाल ही में डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट परियोजना का शुभारंभ किया गया था। इसके पूर्व भी शहीद स्मारक सहित कई स्थानों पर पोलों के अव्यवस्थित तरीके से लगाए जाने को लेकर नागरिकों ने आपत्ति जताई थी और दुर्घटना की आशंका व्यक्त की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ पोल सड़क की ओर बाहर निकले हुए है  तथा यातायात के लिए जोखिमपूर्ण स्थिति में स्थापित किए गए हैं।

हादसे के बाद एक बार फिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी विद्युत पोलों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए तथा दुर्घटना की आशंका वाले पोलों को तत्काल व्यवस्थित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.