Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बेटी ने किया जिले को गौरवान्वित (69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश में लेंगी भाग)

Kashi Agrawal

डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री राजेंद्र कुमार जाटव के मार्गदर्शन में विभागीय शालेय खेल कैलेंडर वर्ष 2025-26 के अंतर्गत वॉलीबॉल सब-जूनियर बालिका वर्ग में जिले की होनहार खिलाड़ी पुष्पलता पट्टा, पिता श्री प्रीतम सिंह पट्टा, कन्या माध्यमिक शाला शहपुरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है।

पुष्पलता पट्टा ने विद्यालय, विकासखंड, जिला, संभाग, विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर सहित कुल छह स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए अपने खेल कौशल और दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खेल विधा विशेषज्ञों द्वारा उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

जिला क्रीड़ा प्रभारी, जनजातीय कार्य विभाग श्री पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित छात्राएँ 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक मुरैना में आयोजित प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इसके पश्चात 5 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक कडप्पा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी वॉलीबॉल कोच श्री अनिल लोधी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर प्रदेश, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री राजेंद्र कुमार जाटव, जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. राय, प्राचार्य श्री यशवंत साहू, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, संदीप सोनी, खेल प्रशिक्षक रमा साहू, अनिल लोधी, जागेश्वर नंदा, नवीन खरगाल, दिलीप सोनवानी, शेरमेर खालको, परवेज खान, अमर साहू सहित विद्यालय स्टाफ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.