Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात..नाबालिग बेटी से दरिंदगी की आशंका, मां की कमरे में मिली अर्धनग्न लाश

Kashi Agrawal

डिंडोरी।डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अज्ञात आरोपी द्वारा हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गंभीर वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग मासूम बेटी के साथ दरिंदगी किए जाने की आशंका है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।वहीं, पीड़िता की मां का शव शहपुरा स्थित घर के एक कमरे में अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को जांच के लिए बुलाया है। महिला का शव फिलहाल घर पर ही रखा गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।शहपुरा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.