Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

पुलिया की सफाई में लापरवाही, दुकानों में घुसा बारिश का पानी, व्यापारी परेशान

Kashi Agrawal

डिंडोरी।शाहपुरा नगर में प्री-मानसून और मानसून की शुरुआती बारिश ने ही नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की वास्तविकता उजागर कर दी। मुख्य मार्ग मैं मानस भवन के पास स्थित पुलिया और नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण मंगलवार रात हुई तेज बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी बैक मारते हुए सड़क किनारे स्थित आधा दर्जन से अधिक दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

सफाई नहीं होने से चोक हुई पुलिया और नालियां

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बारिश शुरू होने से पहले ही नगर परिषद को पुलिया और बड़े नालों की सफाई कराने के लिए कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणामस्वरूप पुलिया में जमा कचरा और गाद ने पानी की निकासी रोक दी और बारिश का पानी दुकानों तक पहुंच गया।

भीगा सामान, बढ़ी व्यापारियों की चिंता

बारिश का पानी दुकानों में घुसने से किराना, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रखा सामान भीग गया। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है और यदि समय रहते सफाई कराई जाती तो इस स्थिति से बचा जा सकता था।

मुआवजे और स्थायी समाधान की मांग

घटना के बाद व्यापारियों में नगर परिषद के प्रति भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही पुलिया और नालों की समुचित सफाई कर स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं बनाई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। व्यापारियों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.