Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

जनसंवाद:नाबालिक बाईक चालको के विरूद्व कडी कार्यवाही करने SP ने दियेे निर्देश

Kashi Agrawal

डिंडोरी।पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहिनी सिंह ने शहपुरा थाने में जन संवाद किया इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी ऐश्वर्य वर्मा ,एसडीओपी मुकेश अबिद्रा,थाना प्रभारी अनुराग जामदार मौजूद रहे। जनसंवाद के दौरान शहपुरा के रघुनंदन पांडे ने बताया कि नाबालिक बच्चे फरार्टेदार अंदाज में बाईक चलाते है जिससे दुर्घटना का अंदेशा हमेंशा बना रहता है जिस पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने थाना प्रभारी को कडी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया साथ ही इन बाईक चालको के माता पिता को बुला कर समझाने की बात कही।

वही एक ग्रामीण ने बताया कि इस समय बिछिया ,मानिकपुर,रैपुरा ,बरगांव ,कोहानी देवरी क्षेत्रो में किराना दुकानो और ढावो में अवैध शराब बिक रही है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त दस का बल देने की बात कही और कहा कि मुहिम चलाकर इन ढावो व किराना दुकानो पर कार्यवाही करे वही ग्राम रक्षा समिति के लोगो ने ड्रेस व आईडी कार्ड के लिए कहा जिस पर उन्हे जल्द ड्रेस व आईडी कार्ड प्रदान करने की बात कही गई ।

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.