Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कलेक्टर-एसपी ध्यान दें: शहपुरा में शराबियों के कब्जे में स्टेडियम, टूटी कांच की बोतलों के बीच खेल रहे नौनिहाल

Kashi Agrawal

डिंडोरी। जिले के शहपुरा नगर के मध्य स्थित रानी दुर्गावती स्टेडियम इन दिनों खेल गतिविधियों से अधिक शराबखोरी के कारण चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाम होते ही स्टेडियम परिसर असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है, जहां खुलेआम शराब का सेवन किया जाता है। इससे खिलाड़ियों, बच्चों और आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

टूटी कांच की बोतलें बनीं खिलाड़ियों के लिए खतरा

शराब सेवन के बाद कई लोग कांच की बोतलों को मैदान और दर्शक दीर्घा में ही तोड़ देते हैं या वहीं छोड़कर चले जाते हैं। मैदान और स्टैंड में जगह-जगह बिखरे कांच के टुकड़े खिलाड़ियों और बच्चों के लिए खतरा बने हुए हैं। खेल अभ्यास के दौरान चोट लगने की आशंका लगातार बनी रहती है।

नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़

रानी दुर्गावती स्टेडियम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे क्रिकेट, कबड्डी, एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों का अभ्यास करने पहुंचते हैं। लेकिन अव्यवस्था और शराबखोरी के माहौल के बीच उन्हें अपनी प्रैक्टिस जारी रखनी पड़ रही है। अभिभावकों का कहना है कि खेल मैदान का वातावरण बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रेरणादायक होना चाहिए।

महिलाओं और मॉर्निंग-वॉक करने वालों की बढ़ी परेशानी

स्टेडियम में सुबह और शाम बड़ी संख्या में नागरिक टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रहती है। शराबियों की मौजूदगी और गंदगी के कारण महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ता है, जिससे कई लोगों ने स्टेडियम आना भी कम कर दिया है।

सफाई और निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्टेडियम परिसर में नियमित साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का अभाव दिखाई देता है। दर्शक दीर्घा और मैदान के आसपास शराब की खाली बोतलें, प्लास्टिक कचरा और अन्य गंदगी देखने को मिल रही है, जिससे खेल परिसर की बदहाल स्थिति उजागर हो रही है।

कलेक्टर और एसपी से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों, खिलाड़ियों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि स्टेडियम परिसर में नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी खिलाड़ी या बच्चे के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

जनता के सवाल

खेल मैदान में आखिर शराबखोरी क्यों?

स्टेडियम की निगरानी कौन करेगा?

बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?

कब मिलेगी खिलाड़ियों को सुरक्षित खेल सुविधा?

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.