Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

प्राथमिक शाला,आगनवाडी भवन राखी में नल जल योजना बंद,कुंआ के सहारे पेय जल व्यवस्था

Kashi Agrawal

डिण्डौरी-केन्द्र सरकार घर घर सहित विघालयो,आगनवाडी भवनो तक साफ पानी उपलब्ध कराने पानी की तरह पैसा खर्च कर नल जल योजना के माध्यम से कार्य करवा उपरोक्त स्थानो पर शुध्द पेय जल उपलब्ध करा रही है परन्तु जिम्मेदारो व्दारा उपरोक्त योजना के बेहतर रखरखाव न करने और अन्य लापरवाहियो के कारण उपरोक्त योजना का लाभ विघालय सहित आगनवाडी के बच्चो को नही मिल पाता है कूछ ऐसा ही मामला जिले के शहपुरा विकासखण्ड अन्तगर्त राखी पचायत मे देखने को मिल रहा है जहा पर एक ही परिसर में प्राथमिक विघालय,आगनवाडी भवन,उपस्वास्थ्य केन्द्र सहित ग्राम पचायत भवन है जहा पर नल जल योजना के तहत कागजो मे शुध्द पेय जल की व्यवस्था भी हो चूकी है परन्तु वर्तमान मे उपरोक्त परिसर मे नल जल योजना गत चार माह से बंद है ।

जिम्मेदारो ने बतलाया कि नल जल योजना के सुधार कार्य के लिए कूछ माह पूर्व ही पीएचई के जिम्मेदारो को बतलाया गया परन्तु उनके व्दारा कार्य के सुधार में ध्यान नही दिया गया।वही वर्तमान मे योजना के तहत पानी नही मिलने पर पास स्थित कुआ से पानी लाकर पिलाया जा रहा है।

इनका कहना है

पीएचई से नल जल योजना में सुधार कार्य करवा जल्द ही विघालय में जल व्यवस्था सुनिश्चत की जावेगी।पीडी पटेल,प्रभारी बीईओ शहपुरा

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Right-clicking is disabled.