Home Breaking E - Paper Video Join
होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

शहपुरा में मना असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा

Kashi Agrawal

डिंडौरी।असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व शहपुरा नगर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में सनातन दशहरा महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहा। रंगीन आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।वही रावण दहन उपरांत नगर में भव्य चल समारोह निकला।

महोत्सव में शहपुरा विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे ,जनपद पंचायत शहपुरा अध्यक्ष प्रियंका आर्मो सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहपुरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हुए राम दरबार की आरती उतार पूजन किया । लोगों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाते हुए एक-दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

रंगीन आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन

विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन देखने के लिए स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ी। आकर्षक आतिशबाजी और उत्सव के माहौल ने आयोजन को यादगार बना दिया। रावण दहन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

धार्मिक आस्था और परंपरा का दिखा संगम

शहपुरा का दशहरा महोत्सव नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजन ने सामाजिक एकता, सद्भाव और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

 

 

About Author
Kashi Agrawal
Kashi Agrawal

मैं काशी अग्रवाल हूँ, पिछले 17 वर्षों से मैं पेशेवर रूप से समाचार-आधारित सामग्री लिखने के लिए समर्पित हूँ। मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,The Narmada Express इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है The Narmada Express आमजन की समस्याओं को समाज के बीच प्रमुखता से रखता है।

Recommended
Right-clicking is disabled.